नई दिल्ली : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख चेहरों में से एक सुभाष चंद्र बोस की आज जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र (Narendra) मोदी (Modi) ने आज स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजली दी है। उन्होंने कहा है कि देश की आजादी के लिए नेता जी के त्याग और समर्पण को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
Kolkata: PM Narendra Modi will address ‘Parakram Diwas’ celebrations today to commemorate 125th birth anniversary of Netaji Subhas Chandra Bose.#WestBengal pic.twitter.com/FQ8IjewmOt
— ANI (@ANI) January 23, 2021
मोदी (Modi) ने ट्वीट में लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।”
महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। #ParakramDivas
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2021
नेताजी का जन्म 23 जनवरी को ओडिशा के कटक में हुआ था। भारत सरकार ने उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उनकी 125वीं जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। आज पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित ‘पराक्रम दिवस’ समारोह में शिरकत करेंगे।