संविधान दिवस पर बोले पीएम मोदी – संविधान हमारे लिए एक जश्न होना चाहिए

modi-ji.jpg

नई दिल्ली: भारतीय संविधान के इतिहास में 26 नवंबर 1949 दिन बहुत खास है। देश में आज ही के दिन संविधान को अपनाया गया और फिर 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।

भारत सरकार (Government) ने बाबासाहेब अम्बेडकर के योगदान का सम्मान करने और संविधान के महत्व का प्रचार करने के लिए 2015 से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया था।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र (Narendra) मोदी (Modi) ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आज संविधान दिवस पर हम उन महान लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने हमें हमारा संविधान दिया और हम हमारे राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

पीएम (PM) मोदी (Modi) ने कहा कि हमारा संविधान अनेक धाराओं का संग्रह नहीं है। हमारा संविधान भारत की महान परंपरा, अखंड धारा, उस धारा की आधुनिक अभिव्यक्ति है। संविधान हमारे लिए एक जश्न होना चाहिए, संविधान के प्रति हमारा आदर-सत्कार पीढ़ियों तक चलता रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें संविधान दिवस इसलिए भी मनाना चाहिए कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं वो संविधान के प्रकाश में सही है कि गलत है। हर साल संविधान दिवस मनाकर हमको मूल्यांकन करना चाहिए।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top