लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल की कीमत

Delhi-petrol-file-image.jpg

नई दिल्लीः पूरे देश में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। इस बीच आज दाम फिर बढ़ गए हैं। दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल (Petrol) 39 पैसे बढ़कर अब 90.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

जबकि डीजल (Diesel) प्रति लीटर 37 पैसे महंगा होने के बाद 80.97 रुपये हो गया है। पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम में ये बढ़ोतरी लगातार 12वें दिन और इस महीने 14वीं बार हुई है।देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल (Petrol) का भाव 97 रुपए प्रति लीटर पर चला गया है।

मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 97 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 88.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अन्य शहरों में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम रोज नए रिकॉर्ड स्तर को छू रहे हैं।

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top