10 महीने के सबसे निचले स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol_diesel-file-image.jpg

नई दिल्ली : कच्चे तेल के दाम में कमी के चलते शुक्रवार को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की की गई है। 13 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल (Petrol)14 पैसे और डीजल (Diesel) 15 पैसे सस्ता हुआ है। यह पिछले 10 महीने में यह सबसे निचला स्तर है। वहीं इस साल अबतक पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये सस्ते हो चुके हैं। इंडियन (Indian) ऑयल (Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 13 मार्च 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल (Diesel) और पेट्रोल (Petrol) के रेट इस प्रकार रहे..

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 70 62.74
मुंबई 75.7 65.68
कोलकाता 72.7 65.07
चेन्नई 72.71 66.19

 

जून 2019 के बाद सबसे सस्ता पेट्रोल

इससे पहले जून 2019 को नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.05 रुपये प्रति लीटर थी। यानी करीब 10 महीने बाद यह सबसे सस्ते रेट पर मिल रहा है। इस साल नई दिल्ली में अब तक पेट्रोल 5.14 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। एक जनवरी 2020 को पेट्रोल दिल्ली में 75.14 रुपये प्रति लीटर था। वहीं अगर डीजल की बात करें तो और डीजल भी 5 रुपये 22 पैसे सस्ता हो चुका है। एक जनवरी 2020 को दिल्ली में यह 67.96 रुपये प्रति लीटर था।

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top