नई दिल्ली: मई की शुरुआत में कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 102 रुपए का इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब नए सिलेंडर की कीमत 2355 रुपए होगी। हालांकि, घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
LPG prices go up, 19-kg commercial cylinder now costs Rs 2,355.50
Read @ANI Story | https://t.co/V4ID2GBTMZ#LPG #pricehike #CookingGas #GasCylinder #LPGPriceHike pic.twitter.com/yv2iVi3ehk
— ANI Digital (@ani_digital) May 1, 2022
मई के शुरुआत में ही आम आदमी के जेब पर महंगाई का बोझ और ज्यादा बढ़ गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 102 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है।
एक साथ 102 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा होने के कारण इसकी असर होटलों तथा रेस्टोरेंट्स बजट पर पड़ेगा। LPG सिलेंडर के दामों में इस तरह का इजाफा होने के कारण बाहर खाना खाने वाले आम लोगों के जेब पर भी इसका असर पड़ेगा।
इतना हुआ इजाफा
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 1 मई को राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आज 102.50 का इजाफा किया है। जिसके बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम पढ़कर अब 2355 रुपए प्रति सिलेंडर तक पहुंच गया है।
दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 2355 रुपए का
महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों का दाम राजधानी दिल्ली में आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर हो की कीमतों में तेल कंपनियों द्वारा 102 रुपये का इजाफा किए जाने के बाद दिल्ली में दाम प्रति सिलेंडर 2355 रुपए हो गया है।
इसके अलावा चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम अब 2508 रुपए हो गया है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस के प्रति सिलेंडर का रेट अब 2455 रुपए हो गया है।