नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में आज फिर आज कोई बदलाव नहीं किया गया। है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर बरकरार हैं।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये देने पड़ रहे हैं। देश में सबसे सस्ता डीजल पोर्ट ब्लेयर 77.13 रुपये में बिक रहा है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं।
इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।