नई दिल्ली: भारत (India) में कोरोना (Corona) वायरस (Virus) संक्रमण की रफ्तार पहले से धीमी हो गई है। बीते दिन लगातार 13वें दिन 25 हजार से कम और 22वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,078 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,05,788 हुई।
224 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,49,218 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,50,183 और कुल रिकवरी की संख्या 99,06,387 है। pic.twitter.com/CLluyecmmQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2021
पिछले 24 घंटे में 19,079 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 224 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 22,926 मरीज कोरोना (Corona) से ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ तीन लाख हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 49 हजार 218 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 50 हजार पर आ गए। अब तक कुल 99 लाख छह हजार लोग कोरोना (Corona) को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं।
17 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, एक जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17 करोड़ 39 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.29 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।
देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं।
मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी है। एक्टिव केस ढाई फीसदी से भी कम है।