सीएए के समर्थन में निकले गए जुलूस पर उपद्रवियों का पथराव

1image-file-image.jpg

लोहरदगा : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में गुरुवार को निकाले गए जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के वाहनों समेत दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही कई दुकानों में आगजनी व तोड़फोड़ भी की। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और जब स्थिति नहीं संभली तो आंसू गैस के गोले दागने पड़े। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस जुटी हुई है। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मौके पर डीसी आकांक्षा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसडीओ ज्योति झा मौजूद हैं और वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

रैली निकलने के थोड़ी देर बाद ही किया पथराव

नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में सुबह 10 बजे ललित नारायण स्टेडियम से रैली निकाली गई थी। रैली निकलने के थोड़ी देर बाद ही असामाजिक तत्वों ने रैली पर पथराव कर दिया। पथराव में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जुलूस के साथ चल रहे कुछ पुलिस के कई जवान भी पत्थरबाजी में घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया है। पुलिस पूरे मामले में कड़ी नजर बनाए हुए है।

14 जनवरी को गिरिडीह में सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली पर किया गया था पथराव

इससे पहले 14 जनवरी को गिरिडीह में नागरिकता संशाेधन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा पर पथराव किया गया था। शहर के माैलाना आजाद चाैक और बीबीसी राेड पर दाेनाें ओर से जमकर पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें एक पुलिसकर्मी सहित पांच लाेग घायल हाे गए थे।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top