मुंबई का इंतजार खत्म ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप पहुंची

mumbai-file-image.jpg

लंबे समय तक कोरोना (Corona) कैपिटल रही मुंबई का वैक्सीन का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है। पहले चरण में सवा लाख हेल्थ वर्कर्स को लगने वाली वैक्सीन (Vaccine) की आपूर्ति हो चुकी है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से मुंबई को 1 लाख 39 हजार 500 वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है। बुधवार सुबह तड़के 5:30 बजे ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन (Vaccine) की पहली खेप एक वैन के ज़रिए मुंबई लाई गई।

कोरोना कैपिटल मुंबई को कोविड-19 वैक्सीन का इंतजार खत्म

पुणे से मुंबई पहुंचने पर वैक्सीन को परेल के साउथ वार्ड में रखा गया है। परेल के साउड वार्ड को मुंबई के लिए वैक्सीन का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकनी से मिली जानकारी के मुताबिक परेल वैक्सीन सेंटर के निचले और दूसरे मंजिल पर वैक्सीन स्टोर करने के लिए कमरे बनाए गए हैं।

जिसमें एक वॉक इन कूलर, वॉक इन रेफ्रिजरेटर और ILR मौजूद हैं। उसमें 10 लाख से अधिक वैक्सीन स्टोर की क्षमता है। काकनी ने बताया कि परेल से ही मुंबई के 4 मेडिकल कॉलेज, 4 पेरिफिरेल हॉस्पिटल और BKC जंबो फैसिलिटी में वैक्सीन का डोज पहुंचाया जाएगा।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top