राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख आज

rajya-sabha-file-image.jpg

नई दिल्ली : देश के 17 राज्यों में राज्यसभा (Rajya Sabha) की 56 खाली सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। 18 मार्च तक उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। 26 मार्च की सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

शाम 5 बजे मतों की गिनती होगी। इनमें से 55 सीटें सांसदों के कार्यकाल पूरे होने से खाली हुई हैं। वहीं, हरियाणा (Haryana) की एक सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के इस्तीफे से खाली हुई है। उनका कार्यकाल 2022 में पूरा होना था। इस सीट पर उपचुनाव भी 26 मार्च को ही होगा।

सबसे ज्यादा 7 सीटें महाराष्ट्र में खाली हो रही हैं। तमिलनाडु में 6, प. बंगाल और बिहार में 5-5, ओडिशा, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 4-4, मध्य प्रदेश, हरियाणा, असम और राजस्थान में 3-3 सीटें खाली हो रही हैं। इनके अलावा तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 2-2 सीटें, वहीं मणिपुर, मेघालय, हिमाचल प्रदेश में एक-एक सीट खाली हो रही है।

कांग्रेस ( Congress) और बीजेपी (BJP) सहित तमाम क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने राज्यसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मध्य प्रदेश में सियासी उथल-पुथल के पीछे का मकसद राज्यसभा के चुनाव को माना जा रहा है। कांग्रेस (Congress) के सामने इन चुनावों में क्रॉस वोटिंग रोकने की चुनौती है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top