नई दिल्ली: देश में कोविड-19 (Covid-19) के 12,847 नए केस सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 63,063 रिकवरी रेट की बात करें तो 98.64% है।डेली पोजिटिविटी रेट 2.47% है और वीकली पोजिटिविटी रेट 2.41% है।
#COVID19 | India reports 12,847 new cases, 14 deaths & 7,985 recoveries, in the last 24 hours.
Active cases 63,063
Daily positivity rate 2.47% pic.twitter.com/C6pPVVarcW— ANI (@ANI) June 17, 2022
बता दें कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,323 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 6.69 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या 1300 से अधिक दर्ज की गई है जबकि लगातार तीसरे दिन एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि बृहस्पतिवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,17,228 हो गई। वहीं दो मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल तादाद बढ़कर 26,225 हो गई।
बुलेटिन के मुताबिक- कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,948 हो गयी है। कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 209 हो गयी है। कोविड-19 के कुल 182 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।