गुरुजी कुमारण स्वामी ने कहा कई देशों के बौद्धिष्ठ जुटेंगे

kumaran_swami-file-image.jpg

झारखंड (Jharkhand) के इटखोरी (Itkhori) से भगवान बुद्ध की यात्रा शुरु हुई थी। इटखोरी (Itkhori) को बौद्धिष्ठों का केन्द्र बनाया जाएगा। इसके लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाकर यहां  बौद्धिष्ठों का सम्मेलन कराकर इसे पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा।

यह कहना है मुंबई की विश्व शांति एवं अध्यात्म ज्योतिष ट्रस्ट के संस्थापक गुरूजी (Guruji) कुमारण (kumaran) स्वामी (swami) ने कहा कि वे कंबोडिया (Cambodia) में विश्व का सबसे बड़ा शिव मंदिर की स्थापना कर यहां पांचवां धाम बना रहे हं। उन्होंने कहा कि कंबोडिया (Cambodia) में काम काफी तेजी से चल रहा है। अब झारखंड (Jharkhand) के इटखोरी को विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विश्व के बौद्धिष्ठों यहां जुटेंगे तो अपने आप झारखंड विश्व के मानचित्र पर उभर कर सामने आएगा। कार्यक्रम करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर सरकार की अनुमति और सहयोग लिया जाएगा। गुरूजी (Guruji) ने कहा कि वे बेटी और महिलाओं की सुरक्षा पर झारखंड की पृष्ठभूमि पर फीचर फिल्म बना रहे हैं।

इसके प्रोड्यूसर प्रशांत मल्लिक हैं। इस फिल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग झारखंड में हुई हैं। फिल्म में जया प्रदा मुख्यमंत्री की भूमिका में और कलाकार हैं। यह फिल्म मार्च-अप्रैल में रिलीज होगी। यह फिल्म देश के लिए बड़ा प्रयास है। इसमें बेटी के जन्म होने पर  किन्नर बधाई गीत गाती नजर आएंगे।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top