दिल्ली बीजेपी में होंगे बड़े बदलाव, मिल सकता है नया अध्यक्ष

MANOJ-TIWARI-FILE-IMAGE.jpg

नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली (Delhi) बीजेपी (BJP) में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी (JP) नड्डा (Nadda) ने दिल्ली (Delhi) भाजपा (BJP) को रुके हुए सदस्यता अभियान को नए सिरे से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली (Delhi) में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) ने सदस्यता अभियान चलाया था। दिल्ली (Delhi) बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मनोज (Manoj) तिवारी (Tiwari) का कार्यकाल भी नवंबर में पूरा हो चुका है, उन्हें दिल्ली (Delhi) विधानसभा चुनाव के चलते एक्सटेंशन दिया गया था।

नया अध्यक्ष करेगा संगठन में बदलाव

दिल्ली (Delhi) बीजेपी (BJP) को अगर नया अध्यक्ष मिलता है तो माना जा रहा है कि संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया जाएगा। इनमें जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्टी के महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत तमाम मोर्चा अध्यक्ष भी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के सामने दो साल बाद होने वाले नगर निगम के चुनावों की चुनौती है।

प्रदेश सूत्रों का कहना है कि पार्टी संगठन से जुड़े ऐसे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है जो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करे। इनमें पूर्व संगठन मंत्री पवन शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और प्रदेश के पूर्व महामंत्री आशीष सूद का नाम शामिल है।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top