झगड़ा रोकने गए युवक के सिर में मारा घूंसा,मौत

category1571818728.jpeg

नई दिल्ली : रोहिणी जिले के प्रशांत बिहार में झगड़े में बीच-बचाव कराने आए एक युवक की सिर में घूंसा लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विनय (21) के रूप में हुई है। दरअसल विनय के बड़े भाई सुशील का अर्जुन उर्फ लाल से झगड़ा हो रहा था। झगड़ा बढ़ता देखकर विनय बीच-बचाव कराने चला गया। झगड़े के दौरान अर्जुन ने विनय के सिर पर जोर से घूंसा मार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अर्जुन उर्फ लाला (23) को गिरफ्तार कर लिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि विनय परिवार के साथ रोहिणी के सेक्टर-11 में रहता था। परिवार में बड़ा भाई सुशील व अन्य सदस्य हैं। विनय टेंट हाउस में काम करता था। बड़ा भाई सुशील और आरोपी अर्जुन भी वहीं काम करते हैं।
सोमवार देर रात अर्जुन का सुशील से किसी बात पर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। विनय ने दोनों को झगड़ा करते हुए देखा तो बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। इसी दौरान अर्जुन ने विनय के सिर पर तेज घूंसा मार दिया। घूंसा लगते ही विनय अचेत होकर गिर गया। सुशील भाई को अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने आशंका जताई की सिर में चोट लगने से विनय को ब्रेन हेमरेज हो गया होगा।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top