भारत के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए मंगलवार को श्रीलंकाई टीम का एलान हुआ। श्रीलंका की टीम में एंजलों मैथ्यूज की वापसी हुई है। वहीं, चोट के चलते तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को टीम में शामिल नहीं किया गया है। जबकि शेहान जयसूर्या को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। श्रीलंकाई टीम लसिथ मलिंगा के नेतृत्व में पांच जनवरी से सीरीज का आगाज करेगी।
18 महीने बाद के बाद टी-20 टीम में लौटे मैथ्यूज के अनुभव का श्रीलंकाई टीम के युवा खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। भारत-श्रीलंका के बीच अभी तक कुल छह द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गई है। इसमें से भारत ने पांच में दर्ज की है और एक श्रृंखला बराबरी पर खत्म हुई है। दोनों देश के बीच कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 11 और श्रीलंका ने पांच मुकाबले जीते हैं। तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला पांच जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
तारीख | मैच | समय |
5 जनवरी | भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी-20, गुवाहटी | शाम 7 बजे |
7 जनवरी | भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी-20, इंदौर | शाम 7 बजे |
10 जनवरी | भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी-20, पुणे | शाम 7 बजे |
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम :
लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुशल परेरा, गुनातिलका, अविष्का फर्नांडो, राजपक्सा, फर्नांडो, शनाका, मैथ्यूज, डिकेवला, कुशल मेंडिस, हसारंगे, संदाकन, धनंजया, कुमारा, इसरू उडाना, कासुन रजिता।