नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग शुरू हो गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा शिक्षा नीति पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की नीति शिक्षा के खिलाफ है। बीजेपी नहीं चाहती कि दिल्ली और देश को सस्ती शिक्षा मिले।
“दिल्ली के 6 लाख परिवारों के ऊपर महंगी शिक्षा का बोझ डालना, यह दिखाता है कि BJP शिक्षा के खिलाफ है” : @msisodia #BJPAgainstEducation pic.twitter.com/TwDXsX6lDC
— AAP (@AamAadmiParty) January 1, 2020
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी की नीति शिक्षा के खिलाफ है और वह नहीं चाहती कि दिल्ली और देश को सस्ती शिक्षा मिले। राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी नेताओं द्वारा शिक्षा को महंगी रखने की कोशिश की जा रही है।मनीष ने कहा कि दिल्ली सरकार 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों की फीस देने वाली थी, बीजेपी को इससे दिक्कत थी। उन्होंने 450 की एग्जाम फीस बढ़ा कर 1950 कर दी। दिल्ली के 6 लाख परिवारों के ऊपर महंगी शिक्षा का बोझ डालना, यह दिखाता है कि BJP शिक्षा के खिलाफ है।