दिल्ली में भीषण लू की स्थिति जारी

Delhi.jpg

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में सूरज की तपिश दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इससे चैत्र के महीने में जेठ की गर्मी का अहसास हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भीषण लू की स्थिति जारी है, क्योंकि सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शहर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि होगी, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हो सकती है।

दिल्ली (Delhi) में रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो साल के इस समय के आसपास सामान्य से छह डिग्री अधिक है। यह 10 अप्रैल को 11 साल में अब तक रहने वाला सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 2012 में 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिल्ली (Delhi) वासियों को मार्च के अंतिम सप्ताह से ही चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। दिल्ली में शनिवार को पांच साल में अपना सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया क्योंकि सफदरजंग में अधिकतम तापमान बढ़कर 42.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

इससे पहले 21 अप्रैल 2017 को 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पूरे हफ्ते लू चलने के आसार: मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते लू चलेगी। कुछ इलाकों में बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 13 और 14 अप्रैल को मामूली राहत के साथ अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इसके अलावा 11, 12, 15 और 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में 11 से 15 अप्रैल के बीच सामान्य रूप से अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 20.8 दर्ज किया जाता रहा है। इस साल से अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार से पांच डिग्री अधिक और न्यूनतम दो से तीन डिग्री अधिक रहने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 और 100 “संतोषजनक”, 101 और 200 “मध्यम”, 201 और 300 “खराब”, 301 और 400 “बहुत खराब” और 401 और 500 “गंभीर” माना जाता है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top