दिल्ली में कोहरे का कहर के कारण देरी से चल रहीं फ्लाइट्स

airport.jpg

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ठंडी हवा और कोहरे की वजह से न सिर्फ आम लोगों को दिक्कत आ रही है, बल्कि रेल और हवाई यातायात पर भी इसका असर पड़ा है। कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर फ्लाइटें देरी से चल रही हैं।

कोहरे की वजह से दिल्ली (Delhi) एयरपोर्ट (AirPort) पर आने जाने वाली उड़ानों पर विपरीत मौसम का असर पड़ा है। कोहरे के कारण दिल्ली (Delhi) एयरपोर्ट पर आने जाने वाली फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

रेल यातायात पर भी कोहरे का असर

कोहरे का असर हवाई यातायात के साथ ही रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। दिल्ली में घना कोहरा होने के कारण विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आने जाने वाली ट्रेनों के आवागमन में बाधा हो रही है। कई ट्रेनें कोहरे के कारण नई दिल्ली स्टेशन पर लेट चल रही है।

घने कोहरे के कारण विजीबिलिटी घट गई है। कल इसी कारण से करीब एक दर्जन ट्रेनें लेट चलीं। दरअसल उत्तर भारत में लोगों को सर्दी के सितम को झेलना पड़ रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनें को लेट होने से लोगों को स्टेशन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली से आई फ्लाइट वापस भेजी

घने कोहरे का असर दिल्ली के साथ ही जयपुर पर भी पड़ा है। यही कारण है कि जो फ्लाइट्स दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही हैं, उनका संचालन भी बाधित हुआ है। मौसम खराब होने की वजह से सुबह 6 से 9:30 बजे तक 15 से अधिक उड़ानों पर इसका असर रहा। इससे पहले जयपुर से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी दो घंटे डिले हुई थीं। उदयपुर की फ्लाइट भी एक घंटे लेट हुई।

वहीं जैसलमेर जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया है। कल मंगलवार को अलायंस एयरलाइन की दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट संख्या 9 आई 843 को 45 मिनट चक्कर लगाने के बाद पुन:दिल्ली भेज दिया। ये फ्लाइट सुबह 8.30 बजे जयपुर आती है। इसके अलावा जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को भी देरी से रवाना किया।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top