कल शाम लग जाएगा चुनाव प्रचार पर विराम

delhi-election-file-image.jpg

नई दिल्ली : मतदाताओं को लुभाने के लिए हर पार्टी पूरा जोर लगा रही है, लेकिन बृहस्पतिवार शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर विराम लग जाएगा। इसके बाद नेताजी वोट मांगने के लिए विज्ञापन, सभा या फिर रैली का सहारा नहीं लें सकेंगे। सोशल मीडिया (social media)  पर भी कोई प्रचार नहीं कर सकेगा। चुनाव टीमें सभी उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। दिल्ली (Delhi) मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद से सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। इससे पूर्व 6 फरवरी की शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। 11 फरवरी को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। लगभग 1.48 करोड़ मतदाता नई सरकार का चयन करेंगे। इस बार 672 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सख्ती बरतने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था आदि का काम होगा। सात फरवरी की शाम को ही सभी पोलिंग पार्टियां एकत्रित हो जाएंगी। तड़कें उन्हें पोलिंग स्टेशनों पर भेजा जाएगा। दिल्ली (Delhi) में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top