नागरिकता कानून पर प्रदर्शन: दिल्ली-गुड़गांव सीमा में भीषण जाम

delhi-file-image-1.jpg

नई दिल्ली : संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के कारण आज दिल्ली-एनसीआर (Delhi -NCR) में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह के व्यस्त समय में भीषण जाम लगा वहीं दिल्ली-गुड़गांव (Delhi-gurgaon) मार्ग में वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। दिल्ली-गुड़गांव (Delhi-gurgaon) रोड पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। नोएडा के महामाया फ्लाइओवर और गुड़गांव के सरहौल टोल नाका पर लगे लंबे जाम से भी लोग परेशान होते रहे।

ट्रैफिक पुलिस का ट्वीट, दिल्ली के कई रास्ते बंद 

दिल्ली यातायात पुलिस प्रदर्शनों को देखते हुए लगातार ट्वीट कर लोगों को जानकारी दे रही है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘पुलिस ने अवरोधक लगाए हैं और गुड़गांव से दिल्ली आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इस कारण से उन मार्गों में यातायात प्रभावित हुआ है।’ पुलिस ने बताया कि रैली के कारण दिल्ली गेट से जीपीओ तक भारी ट्रैफिक है। इसके अलावा सुभाष मार्ग, पीली कोठी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लाल किला और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइजरी जारी की है। गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट किया है कि नैशनल हाइवे 48 पर खांडसा चौक के पास भारी जाम लगा हुआ है। यह जाम दिल्ली की तरफ जानेवाले वाहनों की भारी संख्या की वजह से है।

बाइक, ऐंम्बुलेंस सब फंसे
दिल्ली-गुड़गांव (Delhi -gurgaon)  बॉर्डर पर लगे जाम में सबकुछ थम गया। कुछ बाइकवाले वहां घटों से खड़े थे। वहीं एक ऐम्बुलेंस भी जाम में फंसी दिखी।

कई फ्लाइट कैंसल
दिल्ली-गुड़गांव (Delhi-gurgaon)  हाइवे पर भारी जाम की वजह से 16 फ्लाइट देरी से उड़ान भरेंगी। इंडिगो की 19 फ्लाइट कैंसल हुई। क्योंकि उनके क्रू मेंबर भी जाम में फंस गए हैं।

विस्तारा का ऐलान
दिल्ली-गुड़गांव (Delhi-gurgaon) हाइवे पर भारी ट्रैफिक की वजह से विस्तारा की बड़ी घोषणा। जाम की वजह से जिनकी फ्लाइट छूटी उनको अगली उपलब्ध फ्लाइट में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं लगेगी। टिकट कैंसल करने पर भी कोई चार्ज नहीं कटेगा।

स्कूलों ने दिया बच्चों को ले जाने का मेसेज
सड़कों पर हो रहे प्रदर्शन और दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद होने के बीच पैरंट्स के लिए और परेशानी हो गई। दिल्ली के कुछ स्कूलों ने पैरंट्स को मेसेज कर अपने बच्चों को ले जाने की व्यवस्था करने के लिए कहा है। जगह-जगह पर प्रदर्शन और कुछ स्कूलों से आए इन मेसेज के बाद अभिभावकों को खासा परेशान होना पड़ा।

दोपहर तक कई और रूट भी बंद किए गए
अधिकारी यातायात की स्थिति पर लगातार ट्वीट कर जानकारी दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘प्रदर्शनों के कारण आया नगर सीमा से दिल्ली की ओर और कापसहेड़ा सीमा से दिल्ली की ओर भारी यातायात है। मथुरा रोड से कालिंदी कुंज के बीच सड़क संख्या 13ए यातायात के लिए बंद है। नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को डीएनडी अथवा अक्षरधाम मार्ग पकड़ने की सलाह दी जाती है।’ दिल्ली में भगवान दास रोड यातायात के लिए खुला है। बरफ खाना से मोरी गेट वाली सड़क पर बस खराब होने से जाम। प्रदर्शन के कारण संसद मार्ग और जय सिंह बंद है। पुस्ता रोड से शांति वन और पुस्ता रोड से ऑल्ड आयरन ब्रिज वाली सड़क पर भारी जाम है।

दोपहर तक कई और रूट भी बंद किए गए
अधिकारी यातायात की स्थिति पर लगातार ट्वीट कर जानकारी दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने ट्वीट किया, ‘प्रदर्शनों के कारण आया नगर सीमा से दिल्ली की ओर और कापसहेड़ा सीमा से दिल्ली की ओर भारी यातायात है। मथुरा रोड से कालिंदी कुंज के बीच सड़क संख्या 13ए यातायात के लिए बंद है। नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को डीएनडी अथवा अक्षरधाम मार्ग पकड़ने की सलाह दी जाती है।’ दिल्ली में भगवान दास रोड यातायात के लिए खुला है। बरफ खाना से मोरी गेट वाली सड़क पर बस खराब होने से जाम। प्रदर्शन के कारण संसद मार्ग और जय सिंह बंद है। पुस्ता रोड से शांति वन और पुस्ता रोड से ऑल्ड आयरन ब्रिज वाली सड़क पर भारी जाम है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top