दिल्ली की सर्दी ने फिर तोडा रिकॉर्ड

weather-file-image.jpg

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली (Delhi) में सर्दी ने फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिन में भी शीत लहर चल रही थी जिसके कारण लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे रहें। सड़कों पर रहने को मजबूर लोगो ने अलाव जलाकर खुद को राहत पहुंचाई। दिल्ली (Delhi) के लोग बीते 10 दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। वर्ष 1997 में लगातार 13 दिनों तक कड़ाके की ठंड यानी ‘कोल्ड डे’ का दौर आया था। इस वर्ष अब तक 10 ‘कोल्ड डे’ आ चुके हैं।

अगले तीन-चार दिन ऐसी स्थिति बनी रही तो 22 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। दिल्ली (Delhi) के सफदरजंग केन्द्र में बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से नौ डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अब अधिकतम तापमान में थोड़ा इजाफा होने और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट का अनुमान है।

आसार: परसों से शीतलहर
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार से शीतलहर जैसी स्थिति हो सकती है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी नीचे जाने पर ऐसी स्थिति बनती है। अगले सात दिनों में तापमान 18 से चार डिग्री तक रह सकता है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top