पांच महीने बाद फिर से पटरी पर लौटी दिल्ली मेट्रो

delhi-file-image-2.jpg

नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) मेट्रो (Metro) का लॉकडाउन (Lockdwon) खत्म हो गया। कोरोना (Corona) महामारी के कारण 169 दिनों तक बंद रहने के बाद दिल्ली (Delhi) मेट्रो (Metro) का परिचालन आज से शुरू हो गया है। पहले चरण में सोमवार से येलो लाइन पर समयपुर बदली से हुडा सिटी सेंटर के बीच मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई l

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह सात बजे चली l पहले दिन सुबह शुरुआत में यात्रियों की संख्या बेहत कम रही।मेट्रो स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन के बाद ही यात्रियों को मेट्रो में सफर के लिए प्रवेश दिया गया।

चरणबद्ध तरीके से खोली जा रही दिल्ली मेट्रो 12 सितंबर तक सभी लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही परिचालन का समय भी बढ़ाया जाएगा। मेट्रो सफर करने से पहले तीन बातों का ख्याल रखें।

आपको मास्क लगाना अनिवार्य होगा। स्मार्ट फोन में आरोग्य सेतु डाउनलोड करना होगा। तीसरा स्मार्ट कार से ही सफर कर पाएंगे। हालांकि मास्क और स्मार्ट कार्ड नहीं है तो आपको यह चीजें स्टेशन पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

पहले चरण में सोमवार से येलो लाइन पर समयपुर बदली से हुडा सिटी सेंटर के बीच मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह सात बजे चली। गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए आज पहली मेट्रो रवाना हुई।

दिल्ली (Delhi) के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) अतुल कटियार ने बताया कि हमने भीड़ प्रबंधन के लिए हर मेट्रो स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया हैं। साथ ही वह पुलिसकर्मी यह भी सुनिश्चित करेंगे की लोगों फेस मास्क पहने और सामाजिक दूरियों के मानदंडों का पालन करते हैं।

COVID-19 के कारण 169 दिनों के लिए बंद रहने के बाद दिल्ली (Delhi) मेट्रो आज सुबह 7 बजे से सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई गई हैं।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top