नई दिल्ली : पिछले करीब दो महीने से कड़ाके की ठंड झेल रहे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) वासियों को अभी इससे निजात नहीं मिलने वाली है। सोमवार रात हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है और 30 तारीख तक लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी होगी। ऐसे में तापमान मे और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 7 डिग्री से नीचे जाने का अनुमान है।
Delhi: Rain lashes parts of the city; visuals from Krishi Bhawan. pic.twitter.com/ahzul4imVo
— ANI (@ANI) January 28, 2020
दिल्ली में पड़ेंगे ओले
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार शाम को भी बारिश का अनुमान है। दिल्ली (Delhi) में कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 2 दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। फिर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे अचानक ठंड बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि दिन के समय सर्द हवाएं चलेंगी, लेकिन 30 जनवरी के बाद धूप भी पूरी तरह से खिलेगी। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।