दिल्ली में ठंड से 22 साल का रिकॉर्ड टूटा

cold-in-delhi-file-image.jpg

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की सर्दी रोजाना मानों एक नया रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को भी दिल्ली में भयंकर ठंड थी, जिसकी वजह से एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है। दरअसल, राजधानी में लगातार आठवें दिन इतनी ठंड रही कि अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। 22 सालों बाद पहली बार इतने लंबे अंतराल के लिए दिल्लीवालों ने ठंड महसूस की है।

इससे पहले आखिरी बार लगातार इतने लंबे अंतराल तक ठंड दिसंबर 2014 में पड़ी थी। लेकिन इसबार तब के मुकाबले ठंड ज्यादा है, साथ ही मौसम विभाग ने पहले ही कह दिया है कि अभी 4-5 दिन राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में रेकॉर्ड टूटना तय है।

25 दिसंबर तक राहत नहीं ठंड से
मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक शीतलहर से राहत की संभावना नहीं है। इस दौरान धूप नहीं निकलेगी और तापमान में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है। 26 दिसंबर को शीतलहर से मामूली राहत मिल सकती है। लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 27 दिसंबर से कोहरा शुरू हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री तक सिमट जाएगा। वहीं 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान महज 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो सुबह के वक्त कोहरे से पूरे दिसंबर राहत नहीं मिलेगी।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top