कोरोना: दिल्ली में 87 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

corona-file-image-4.jpg

नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) में शनिवार को एक बार फिर स्वास्थ्य लोगों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही। जिसके चलते दिल्ली (Delhi) में एक्टिव केस 20 हजार से कम हो गए। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2998 लोग स्वास्थ्य होकर अपने घर लौटे हैं।

जिसके बाद स्वास्थ्य लोगों की संख्या 87692 हो गई है। इसके साथ दिल्ली (Delhi) में अब एक्टिव केस 19895 रह गए हैं। पिछले कई दिनों से एक्टिव केस की संख्या लगातार गिरती जा रही है।

दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे के दौरान 1781 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं और जिसके बाद अब दिल्ली में 19895 संक्रमित मरीजों का उपचार विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार तक 4502 संक्रमित विभिन्न कोरोना अस्पताल में भर्ती है। कोविड केयर सेंटर में 1857 मरीज उपचार करवा रहे हैं और कोविड हेल्थ 157 लोग भर्ती हैं। जबकि 11598 संक्रमित लोगों को उनके घरों में उपचार के लिए रखा गया हैं।

शनिवार को दिल्ली (Delhi) में आरटीपीसीआर से 9767 लोगों और 11741 लोगों रैपिड एंटीजन जांच की गई। अभी तक दिल्ली में 768617 लोगों की जांच की गई है। जिसमें से शनिवार तक 110921 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक लाख लोगों पर 40453 लोगों की जांच की जा रही है। जो कई अन्य राज्यों से ज्यादा है।

11 हजार से ज्यादा लोग होम क्वारंटाइन

दिल्ली (Delhi) में अब 19895 लोग कोरोना संक्रमित मौजूद है। इसमें से भी 11598 लोगों को उनके घरों में क्वारंटाइन किया गया है। बाकि के लोगों को अलग अलग जगहों पर उपचार दिया जा रहा है। लेकिन संक्रमितों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जिनकी स्थिती अभी सामान्य बनी हुई है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top