नई दिल्ली : आज से भारत में दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण की शुरुआत हो रही है। पहले दिन देश के तीन लाख से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स को कोविड-19 के टीके की खुराक दी जाएगी।पीएम (PM) मोदी (Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह 10:30 बजे पहले चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।
पंजाबः देश में आज से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। #COVID19 pic.twitter.com/ofG84fVL3n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2021
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा, जिसमें समूचे देश को शामिल किया जाएगा और जन भागीदारी के सिद्धांतों पर इसकी शुरुआत के लिए सारी तैयारियां हो चुकी है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण के लिए कुल 3006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
Mega Covid-19 vaccination drive to begin in India today
Read @ANI Story | https://t.co/MUw7gJvObw pic.twitter.com/FrPE1vmw3T
— ANI Digital (@ani_digital) January 16, 2021
राजस्थान में जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर भंडारी को सबसे पहले टीके की खुराक दी जाएगी जबकि मध्यप्रदेश में एक अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और एक सहायक समेत अन्य लोग सबसे पहले टीका लेने वालों में शामिल होंगे।
1.65 करोड़ खुराक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक द्वारा विकसित ‘कोवैक्सीन’, दोनों टीकों को सुरक्षा के मानकों पर सुरक्षित और असरदार पाया गया है।
दोनों टीकों की 1.65 करोड़ खुराकों को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डाटाबेस में उपलब्ध स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या के हिसाब से आवंटन कर दिया गया है। कोविड-19 महामारी, टीकाकरण और CoWin सॉफ्टवेयर के संबंध में सवालों के जवाब देने के लिए एक कॉल सेंटर-1075 भी बनाया गया है।
सरकार के मुताबिक, सबसे पहले एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब दो करोड़ कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी।
इसके बाद अगले चरण में गंभीर रूप से बीमार 50 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। सभी स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम कर्मियों पर टीकाकरण का खर्च सरकार वहन करेगी।
टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी
सारे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। दिल्ली में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में एलएनजेपी अस्पताल में एक डॉक्टर, एक नर्स और एक सफाई कर्मचारी को कोविड-19 का टीका दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में 81 केंद्रों पर कोविड-19 का टीकाकरण अभियान शुरू होगा।