Corona Virus Update Delhi: 24 घंटे में 91 नए केस, 384 पहुंचा आंकड़ा, 259 मामले मरकज से जुड़े हुए

Corona-Virus-in-delhi.png
  • कोरोना वायरस तेजी से पूरी दुनिया में पांव पसार रहा है और भारत भी उससे बच नहीं सका है
  • दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 293 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है
  • गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 141 नए मामले सामने आए, जिनमें से 129 तो सिर्फ तबलीगी जमात से जुड़े हुए थे
  • महाराष्ट्र (338) और तमिलनाडु (309) के बाद दिल्ली 293 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गया है
Corona Virus: कोरोना के प्रकोप से पूरी दुनिया परेशान है। दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों की संख्या हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 91 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राजधानी में कुल 384 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 58 मरीजों के विदेश यात्रा की जानकारी मिली है। इनमें से कई दिल्ली के नहीं हैं, हालांकि, क्वारंटीन के लिए यहां रखा गया है। इनमें 259 मामले निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी दी है। आइए जानते हैं दिल्ली में कोरोना से जुड़े क्या-क्या अपडेट हैं।

दिल्ली में कोरोना के 384 केस, 5 की मौत: अरविंद केजरीवाल: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के अभी तक 384 मामले सामने आए हैं, 5 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की वजह से हुई है। इनमें एक शख्स मरकज से जुड़ा हुआ था। हमने 57,000 लोगों को ठहराने के लिए 328 राहत केंद्र तैयार किए हैं। कोई भी इन राहत केंद्रों में आ सकता है और यहां रह सकता है, हम उनका ख्याल रखेंगे।

शुक्रवार की नमाज के लिए मस्जिद बंद: दिल्ली के बाटला हाउस और जामिया नगर इलाके की मस्जिदें शुक्रवार की नमाज़ के लिए बंद हैं। आमतौर पर शुक्रवार की नमाज के दिन यहां खूब भीड़ होती है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए ऐसा किया गया है।

लॉकडाउन तोड़ने पर बेटे ने की पिता की शिकायत: वसंत कुंज के एक 30 साल के शख्स ने शिकायत की है कि उसके पिता कोरोना वायरस लॉकडाउन के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। शिकायत में शख्स ने कहा है कि उसके पिता रोज घर से बाहर जाते हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज ली है।

RML अस्पताल के स्टाफ से बोले हर्षवर्धन- ‘देश आप पर गर्व करेगा’: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के स्टाफ के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश आप लोगों को योगदान और बलिदान पर गर्व करेगा और हमेशा याद रखेगा।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर 21 एफआईआर दर्ज: दिल्ली पुलिस ने तमाम पुलिस थानों में अब तक उन लोगों के खिलाफ 21 एफआईआर दर्ज की हैं, जिन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। ये एफआईआर भारतीय दंड संहिया और महामारी रोग अधनियम की धारा 3 के तहत दर्ज किया गया है।

दो नर्सिंग ऑफिसर कोविड-19 पॉजिटिव : दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूशन में दो नर्सिंग ऑफिसर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो दोनों ही इंस्टीट्यूशन के उस डॉक्टर से मिले थे, जो 1 अप्रैल को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top