- चीन के वुहान में मौजूद लैब से कोरोना वायरस फैला हो सकता है इसका दावा खुफिया एजेंसी कर रही है
- हालांकि, वे जरूर मान रहे हैं कि वायरस जानवरों से फैला, लेकिन लैब के ऐंगल से वे इनकार नहीं कर रहे
- चीन में मौजूद सबसे बड़ा वायरोलॉजी सेंटर वुहान के पशु मार्केट से ज्यादा दूर मौजूद नहीं है
- चीन ने दावा किया था वुहान के पशु बाजार से ही वायरस इंसानों में फैला है
लैब से जानवर, जानवरों के रास्ते इंसानों में
पशु बाजार से ज्यादा दूर नहीं वायरोलॉजी सेंटर
कोबरा को सिक्यॉरिटी सर्विस ने इस संबंध में डिटेल जानकारी दी है। इसने कहा, ‘वायरस की प्रकृति को लेकर एक विश्वसनीय वैकल्पिक विचार हैं। संभवतः यह महज संयोग नहीं है कि वुहान में लैब मौजूद हैं। इस तथ्य को छोड़ा नहीं जा सकता।’ वुहान में इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी मौजूद है। चीन में यह सबसे ऐडवांस लैब है। यह इंस्टिट्यूट जानवरों के बाजार से महज 10 मील दूर स्थित है। उल्लेखनीय है कि चीनी अखबार पीपल्स डेली ने 2018 में कहा था कि यह घातक इबोला वायरस जैसे माइक्रोॉगेनिजम पर प्रयोग करने में समक्ष है।
पहले लैब स्टाफ कर्मचारियों में हुआ संक्रमण?
ऐसी अपुष्ट खबरें भी आई थीं कि इंस्टिट्यूट के कर्मचारियों के ब्लड में इसका इन्फेक्शन हुआ और फिर इसने स्थानीय आबादी को संक्रमित किया है। वहीं वुहान सेटंर फॉर डिजिज कंट्रोल भी बाजार से तीन मील दूर है। माना जाता है कि यहां भी जानवरों जैसे चमगादड़ पर प्रयोग किए गए हैं ताकि कोरोना वायरस के ट्रांसमिशन का पता चल सके।
2004 में चीनी लैब से हुई लीक के कारण घातक सार्स वायरस फैला था जिससे वहां एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 9 अन्य संक्रमित हो गए थे। चीनी सरकार ने तब कहा था कि यह लापरवाही के कारण ऐसा हुआ था और 5 वरिष्ठ अधिकारियों को दंडित किया गया है।