भारत में पिछले 24घंटे में कोरोना के 2,47,417 नए केस आए सामने

IMG_20220113_093425.jpg

नई दिल्ली: देश में पहली बार 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के दो लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। बुधवार रात 12 बजे तक कुल 2,47,417 कोविड केस और 379 मौतें दर्ज की गईं। इस दौरान 84,825 लोग ठीक भी हो गए। यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 60 हजार 667 तक बढ़ चुकी है। अब कुल 11,098,05 सक्रिय मामले हैं।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 3 करोड़ 63 लाख 15 हजार 947 लोग कोरोना (Corona) की गिरफ्त में आ चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 47 लाख 06 हजार 535 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। इस दौरान 4 लाख 85 हजार 036 मौतें भी हुईं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में बीते 24 घंटे में 27561 नए मामले दर्ज हुए हैं। यहां पर 20 अप्रैल 2021 के बाद से एक दिन में आए सबसे ज्‍यादा मामले हैं। दिल्ली में कोरोना से इस दौरान 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस वक्त दिल्ली में 87445 सक्रिय मामले हैं। राहत यह है कि 14957 रिकवरी हुई है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 26.22 प्रतिशत हो गई है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top