17 दिसम्बर: दुनिया के इतिहास में जानें आज के दिन का महत्व

histrory-file-image.jpg

नई दिल्ली : साल के आखिरी महीने का सृत्रहवां दिन इतिहास (History)  में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज हैं। वर्ष 2014 में 17 दिसम्बर को अमेरिका (America) और क्यूबा ने कई दशकों के बाद दोबारा कूटनीतिकस संबंधों को बहाल किये जाने की घोषणा की थी। फिदेल कास्त्रो के तीन जनवरी, 1961 में बतिस्ता शासन को हटाकर सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने क्यूबा के साथ संबंध तोड़ लिऐ थे लेकिन 17 दिसम्बर,2014 को उस समय अमेरिका (America) के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा (Barack Obama) और क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो ने कूटनीटिक संबंधों को बहाल किये जाने की घोषणा की थी। 17 दिसम्बर की तारीख में इतिहास में दर्ज दूसरी बड़ी घटना 1903 की हैं जब 115 साल पहले 1903 में राइट बंधुओ आँरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में च्राइट फ्लायर नामक विमान से सफल उड़ान भर पाया था। 17 दिसम्बर की तारीख में इतिहास (History) में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण  घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं :

  • 1718 : फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रिया ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1903: राइट बंधुओं ने द फ्लायर नामक विमान पहली बार उड़ाया।
  • 1925 : सोवियत संघ और तुर्की ने एक-दूसरे पर हमला नहीं करने की संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1928: क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेजों के पुलिस अधिकारी जाँन पी सांडर्स को गोली मारी।
  • 1970 : अमेरिका ने नेवाडा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 2011 : उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल का निधन।
  • 2014 : अमेरिका और क्यूब ने फिर से कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की।

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top