मुंबई में वीकेंड लॉकडाउन से सूनी हुईं सड़कें

IMG_20210410_111220.jpg

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है, जो शुक्रवार रात 8 बजे से लागू है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले नाइट कर्फ्यू लगाया था, लेकिन ज्यादा सख्त कदम उठाते हुए फिर पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। यह लॉकडाउन शुक्रवार की रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लगा रहेगा।

शनिवार को मुंबई में सड़कें सूनी दिखाई दीं। जिस शहर को कहा जाता है कि यहां कभी रात नहीं होती है, वहां से ऐसी तस्वीरें आ रही हैं। वैसे मुंबई क्या पूरा देश कोरोना की पहली लहर संपूर्ण लॉकडाउन देख चुका है।

बता दें कि मुंबई में शुक्रवार की रात तक एक दिन में 35 मरीजों की मौत हो गई। यहां कल संक्रमण के 9,200 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई।

शहर में 35 नई मौतों के बाद मृतकों की संख्या 11,909 हो गई है। मुंबई में अब तक संक्रमण के कुल मामले 5,00,898 हो गए हैं।मुंबई में अभी 90,333 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 3,97,613 लोग ठीक हो चुके हैं।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top