देश में लगातार दूसरे दिन 60 लाख से ज्यादा डोज लगाए गए

IMG_20210625_094424.jpg

नई दिल्ली: देश में लगातार दूसरे दिन 60 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। cowin.gov.in पर गुरुवार रात 12 बजे तक 60.36 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का डेटा फीड किया गया। 21 जून से शुरू हुई मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत बीते 4 दिन में 2.70 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। 21 जून को रिकॉर्ड 90.86 लाख, 22 जून को 54.22 लाख, 23 जून को 64.83 लाख डोज लगाए गए थे।

गुरुवार को सबसे ज्यादा 8.51 लाख डोज उत्तर प्रदेश में लगाए गए। इससे पहले 22 जून को भी यहां 8 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। 7.44 लाख डोज के साथ मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा। मध्य प्रदेश में बीते 4 दिन में 33 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। इनमें आधे से ज्यादा यानी 17 लाख डोज 21 जून को लगाए गए थे।

इनके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र में 4-4 लाख से ज्यादा डोज लगे हैं। 3 लाख से ज्यादा टीके वाले राज्यों में कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में सिर्फ 1.57 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

4 दिन में ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी के ज्यादा वैक्सीनेशन

भारत ने पिछले 4 दिन में जितने लोगों का वैक्सीनेशन किया है, उससे ज्यादा आबादी दुनिया में सिर्फ 50 देशों में है। 185 देशों की आबादी इससे कम है। भारत इस दौरान ऑस्ट्रेलिया और नॉर्थ कोरिया से ज्यादा आबादी को वैक्सीनेट कर चुका है। नॉर्थ कोरिया की आबादी 2.57 करोड़ और ऑस्ट्रेलिया की आबादी 2.54 करोड़ है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top