भारत की महान ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी पीटी उषा को उनके खेल में योगदान को देखते हुए बुधवार को विश्व ऐथलेटिक्स संचालन संस्था IAAF द्वारा ‘वेटरन पिन’ से सम्मानित किया गया। IAAF प्रमुख सेबेस्टियन को ने यहां 52वें IAAF कांग्रेस के दौरान उषा को वेटरन पिन भेंट की। ऐशिआ से तीन खिलाडियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमे से एक उषा है।
फिर चुने गए सुमरिवाला: भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ (AFI) अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला को बुधवार को ऐथलेटिक्स की विश्व संचालन संस्था IAAF की 52वीं कांग्रेस के दौरान IAAF परिषद के सदस्य के तौर पर दोबारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया। उधर ब्रिटैन के सबेस्टियन को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए IAAF अध्यक्ष चुना गया।