दूरदर्शन ने ऐसे दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, टीवी पर फैंस दोबारा देख पाएंगे ये सुपरहिट शो

Irfan-Khan-1.png

दूरदर्शन : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने बुधवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आने के बाद आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारों ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इस बीच दूरदर्शन ने भी अभिनेता को अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

दरअसल दूरदर्शन ने इरफान खान के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके शो श्रीकांत को फिर से टीवी पर टेलीकास्ट करने का फैसला किया है। दूरदर्शन पर इसे हर दिन दोपहर 3.30 बजे दिखाया जाएगा।इसका निर्देशन प्रवीण निस्कोल ने किया था। इस शो को उस वक्त दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था।

बता दें कि टीवी शो श्रीकांत शरत चंद्र चटर्जी के उपन्यास श्रीकांत पर आधारित है। ये शो दूरदर्शन पर 1985-1986 तक प्रसारित  हुआ था। टीवी शो में इरफान खान के साथ में फारुख शेख, सुजाता मेहता और मृणाल कुलकर्णी प्रमुख किरदारों में थे।

याद दिला दें कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के अलावा इरफान खान ने छोटे पर्दे पर भी अपना दमखम दिखाया था। इरफान खान ने श्रीकांत के अलावा  चाणक्य, चंद्रकांता, स्पर्श, डर, भारत एक खोज जैसे टीवी शोज में भी अपना जलवा बिखेरा था।

गौरतलब है कि इरफान खान की पहली फिल्म सलाम बॉम्बे थी। पहली ही फिल्म में इरफान खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा साबित तक दिया था। वहीं आखिरी बार इरफान खान फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top