इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च हुईं प्रियंका चोपड़ा

1531825562.png

प्रियंका चोपड़ा भले ही अभी बॉलीवुड में उनती सक्रिय नहीं हैं लेकिन फिर भी वह इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय सेलिब्रिटी हैं। अमेरिका की एक रिसर्च एजेंसी ने बताया है कि दिसंबर में उन्हें सर्च किए जाने की फ्रीक्वेंसी सबसे ज्यादा थी जब वह निक जोनस के साथ उनकी शादी को लेकर काफी चर्चा में थीं। इसी दौरान उन्हें इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके ठीक बाद सलमान खान का नाम इस लिस्ट में रहा है जो कि फिल्म भारत को लेकर सुर्खियों में थे। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2018 से लेकर अक्टूबर 2019 तक प्रियंका को 20 लाख 74 हजार बार सर्च किया गया। वहीं अगर दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किए गए दूसरे भारतीय सेलेब्रिटी की बात करें तो सुपरस्टार  सलमान खान दूसरे नंबर पर रहे हैं। मालूम हो कि 1 दिंसबर को  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग के लिए भारत में हैं। प्रियंका ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने अपने वर्क पैटर्न के बारे में बताया है। दोनों ही तस्वीरों में वह हाथ में पेन और पेपर पकड़े नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “तब और अब…. एक जैसा लेकिन अलग.”

प्रियंका की शादी से पहले का विवाद-

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग का हिस्सा थीं और इस बात की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी थीं। फिल्म में लीड रोल प्ले करने जा रहीं प्रियंका ने अचानक शादी को वजह बताते हुए फिल्म से वॉक आउट कर लिया था। प्रोड्यूसर ने आरोप लगाया था कि प्रियंका ने उन्हें इस बारे में सूचित करने तक की जरूरत नहीं समझी थी।

 

 

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top