डॉक्टर: लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं लता मंगेशकर

Lata-Mangeshkar.jpg

मुंबई : सुरों की मलिका कहे जाने वाली लता मंगेशकर को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ हो रही है। इसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर  नया अपडेट है। वह फिलहाल आईसीयू में ही हैं, लेकिन उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

मुंबई मिरर ने डॉक्टर के हवाले से छापा है कि उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने मंगलवार को मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा,’वह फिलहाल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं, लेकिन उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उनका इन्फेक्शन फिलहाल कंट्रोल में है। उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है। हम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

डॉक्टर के अलावा कांग्रेस नेता और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी ट्वीट कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी है। राजीव ने लिखा, ‘लता मंगेशकर जी के परिवार के सदस्यों से बात की। फिलहाल अब वह बेहतर हैं, लेकिन अभी भी हॉस्पिटल में हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’  

बता दें कि लता मंगेशकर के बीमार होने के बाद से फैंस और कई बड़ी हस्तियां लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने का कामना कर रहे हैं। इसमें नेता से लेकर फ़िल्मी हस्तियों का नाम शामिल है। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी ट्वीट करके उनके लिए दुआ मांगी है। इस फेहरिस्त में गायक बाबुल सुप्रीयो, अभिनेत्री पूनम ढिंल्लो,अभिनेत्री हेमा मालिनी, शबाना आज़मी, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिघंवी और गायक अदनान सामी का नाम शामिल है। बता दें कि लता मंगेशकर को रविवार को देर रात डेढ़ बजे से दो बजे के बीच सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके सीने में इन्फेक्शन हो गया है।

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top