बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर राजीव कपूर का निधन

Bollywood-file-image.jpg

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। मंगलवार को उनके अचानक हार्टअटैक हुआ और उन्हें बड़े रणधीर कपूर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।’ रणधीर कपूर ने बताया कि फिलहाल मैं अस्पताल में हूं और उनके शव का इंतजार कर रहा हूं।

राजीव कपूर को ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’ फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने ‘प्रेम ग्रंथ’ मूवी का डायरेक्शन किया था।

इस फिल्म में उनके भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। इसके अलावा राजीव कपूर ने 1984 में आई फिल्म आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस में भी एक्टिंग की थी। आखिरी बार वह 1990 में जिम्मेदार फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।

1991 में उन्होंने हिना फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि फिल्म के डायरेक्टर उनके भाई रणधीर कपूर थे। इसके अलावा उन्होंने 1996 में ‘प्रेमग्रंथ’ मूवी के जरिए डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था।

हालांकि यह फिल्म ज्यादा चल नहीं सकी थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इसके बाद 1999 में उन्होंने ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म का निर्देशन किया था। 2001 में उन्होंने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की थी।

दिलचस्प बात है कि राजीव कपूर बिलकुल अपने भाई ऋषि कपूर की तरह ही दिखते थे। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘RIP’। बीते साल ही ऋषि कपूर का कोरोना लॉकडाउन के दौर में निधन हो गया था और अब राजीव कपूर की मौत के तौर पर परिवार को दूसरा बड़ा सदमा लगा है। 

शाम तकरीबन 6.45 बजे राजीव कपूर के शव को अंतिम संस्कार के लिए ‘देवनार कॉटेज’ से चेम्बूर स्थित शवदाह गृह लाया गया इस मौके पर रणबीर कपूर ने एम्बुलेंस से लाये गये अपने चाचा राजीव कपूर के शव को कंधा दिया और उन्हें शवदाह गृह के अंदर तक पहुंचाया

रणबीर के परिवार के दो और सदस्यों – आदर जैन और अरमान जैन ने भी अपने चाचा को कंधा दिया. वहीं राजीव कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर हाथों में मटकी लिये इस जनाजे के आगे आगे बड़े ही गमगीन अंदाज में चलते हुए दिखाई दिये

शाम 7.15 और 7.30 बजे के बीच राजीव कपूर का शव पंचतत्व में विलीन हो गया परिवार के चुनिंदा सदस्यों और करीबियों के बीच चेम्बूर के विद्युत शवदाह गृह में उनकी लाश का अंतिम संस्कार किया गया

इससे पहले राजीव कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचनेवाले में रणबीर कपूर, नीतू सिंह, करिश्मा कपूर व उनकी मां बबीता, आलिया भट्ट, रजा मुराद, आशुतोष गोवारिकर, सोनाली बेंद्रे, नील नितिन मुकेश, अनिल अम्बानी, चंकी पांडे, प्रेम चोपड़ा जैसी कई हस्तियों का शुमार रहा है

कपूर परिवार को सांत्वना देने के लिए शाहरुख खान भी शाम 5.00 बजे के आसपास ‘देवनार कॉटेज’ पहुंचे एम्बुलेंस से राजीव कपूर के शव को ले जाने तक शाहरुख खान वहीं मौजूद थे और शव को ले जाते वक्त वो एम्बुलेंस तक चलकर आये और उन्हें अंतिम विदाई दी

Share this post

PinIt

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    scroll to top